Complete model answers, in Hindi, to every question of the CBSE Class 10 Hindi Course B (085) Sample Question Paper 2026-27, covering unseen reading, grammar, textbook questions and creative writing, matching the official marking scheme.

Who this guide is for Class 10 CBSE students and parents in Bavdhan, Pashan, Kothrud, Baner, Warje and Sus preparing for Board Exam 2027.
Class 10 Test Series start 1 Dec 2026

Feel The Real Exam Before The Real Exam

Want to practise full papers like this under exam conditions? Share your name and number and we will WhatsApp you the Class 10 Test Series details.

Quick Facts

PaperCBSE Class X Hindi Course B (085) Sample Question Paper 2026-27, with marking scheme
Marks and time80 marks, 3 hours, 16 questions, all compulsory
Sectionsक Reading (14), ख Grammar (16), ग Textbooks (28), घ Creative Writing (22)
Pattern changeNone for 2026-27, as printed by CBSE
SourceOfficial CBSE sample paper and marking scheme, cbseacademic.nic.in
Enquire about the test seriesWhatsApp 7709585248 or support@edufestacademy.in

How To Use These Solutions

This is the complete CBSE Class 10 Hindi Course B (085) Sample Question Paper 2026-27, answered by a teacher in the order of the paper. The answers are in Hindi and follow the official marking scheme.

The marking scheme gives suggested points, and any correct answer earns marks. Use our answers to check that you have covered the key points, then write in your own words.

Read the unseen passages and the extracts in the official PDF (linked at the end) first, and try each question yourself.

Section A (खंड क): Unseen Passages (Q1 and Q2, 14 marks)

Two unseen passages of 7 marks each: one on the puppet art of India and one on composting kitchen waste. Each has three MCQs of 1 mark and two 2-mark answers.

  1. Q1.I (1 mark).

    गद्यांश (कठपुतली कला) के अनुसार कठपुतली कला के जीवित रहने का प्रमुख कारण क्या है?

    • Aकला का लोगों से सीधा संपर्क होना✓
    • Bमनोरंजन का सस्ता माध्यम होना
    • Cपरंपरा से चला आना
    • Dपर्यटन स्थलों में प्रदर्शन

    उत्तर: (A) कला का लोगों से सीधा संपर्क होना

    कारण: गद्यांश की पहली पंक्तियों में कहा है कि यदि कला लोगों से सीधा संपर्क करती है, तो वह कभी मर नहीं सकती। इसी से कठपुतली को देखने भारी भीड़ उमड़ती है।

  2. Q1.II (1 mark).

    कठपुतली कला के माध्यम से आज किन उद्देश्यों को पूरा किया जा रहा है? सही विकल्प चुनिए।
    (i) लोक संस्कृति का प्रदर्शन करना
    (ii) केवल लोगों का मनोरंजन करना
    (iii) सामाजिक समस्याओं को उजागर करना
    (iv) साक्षरता और प्रौढ़ शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाना

    • Aकेवल कथन (i) सही है।
    • Bकथन (ii) और (iii) सही हैं।
    • Cकथन (i), (iii) और (iv) सही हैं।✓
    • Dकथन (i) और (ii) सही हैं।

    उत्तर: (C) कथन (i), (iii) और (iv) सही हैं।

    कारण: इस लोक कला के माध्यम से समाज की समस्याओं को उभारने, लोगों को जागरूक बनाने और साक्षरता तथा प्रौढ़ शिक्षा के लिए काम किया जाता है। 'केवल मनोरंजन' (ii) ग़लत है, इसलिए वह विकल्प कट जाता है।

  3. Q1.III (1 mark).

    कथन और कारण पर विचार करके सही विकल्प चुनिए। कथन: कठपुतलियों के नाच को देखने के लिए अक्सर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ती है। कारण: कला लोगों से सीधा संपर्क करती है, तो वह कभी मर नहीं सकती।

    • Aकथन सही है लेकिन कारण ग़लत है।
    • Bकथन ग़लत है और कारण सही है।
    • Cकथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।✓
    • Dकथन और कारण दोनों सही हैं पर कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

    उत्तर: (C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।

    कारण: कठपुतली के नाच को देखने आज भी दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ती है, क्योंकि यह कला लोगों से सीधा संपर्क करती है।

  4. Q1.IV (2 marks).

    "बदलते वक्त के साथ अब यह कला भी पूरी तरह व्यावसायिकता के रंगों में रंग गई है।" आशय स्पष्ट कीजिए।

    (प्रत्येक बिंदु 1 अंक)

    - कठपुतली नृत्य का प्रदर्शन अब गाँव की चौपालों पर नहीं, बल्कि संग्रहालयों, कला मेलों और पाँच सितारा होटलों में भी होने लगा है।

    - आजकल साक्षरता, प्रौढ़ शिक्षा जैसे विषयों को भी कठपुतलियों के ज़रिए रोचक ढंग से पेश किया जाता है।

  5. Q1.V (2 marks).

    कठपुतली को समाज की समस्याओं को उभारने और लोगों को जागरूक बनाने के लिए सशक्त माध्यम माना गया है। अपने विचार तर्क सहित लिखिए।

    (केवल दो बिंदु अपेक्षित)

    - कठपुतली कला सरल भाषा और दृश्य प्रस्तुति के माध्यम से समाज की जटिल समस्याओं को सहज रूप में प्रस्तुत करती है।

    - पात्रों और कथानक के माध्यम से दर्शकों की भावनाएँ जुड़ती हैं, जिससे जागरूकता बढ़ती है।

    - यह कला सीधे आम लोगों से संवाद करती है, जिससे संदेश जल्दी समझ में आता है और प्रभाव गहरा पड़ता है।

  6. Q2.I (1 mark).

    टेराकोटा के सुन्दर रंगबिरंगे गमले जो नफ़ीस बगीचों में रखे जा सकते हैं। यहाँ 'नफ़ीस' शब्द किस संदर्भ में प्रयोग किया गया है?

    • Aकोमल मिट्टी से बना हुआ
    • Bपर्यावरण के लिए लाभकारी
    • Cसुंदर एवं सुरुचिपूर्ण✓
    • Dमज़बूत एवं सुंदर

    उत्तर: (C) सुंदर एवं सुरुचिपूर्ण

    कारण: 'नफ़ीस' का अर्थ है बढ़िया, सुरुचिपूर्ण। टेराकोटा के सुंदर रंगबिरंगे गमले सुरुचिपूर्ण बगीचों में रखे जा सकते हैं।

  7. Q2.II (1 mark).

    कंपोस्ट सबसे बेहतर खाद क्यों माना जाता है?

    • Aवह तीन महीने में बनकर तैयार हो जाता है।
    • Bइसमें मिट्टी को दूषित करने वाले तत्त्व नहीं हैं।✓
    • Cयह सुंदर टैराकोटा के गमले में बनाया जाता है।
    • Dयह जैविक कचरे से बना हुआ उत्पाद है।

    उत्तर: (B) इसमें मिट्टी को दूषित करने वाले तत्त्व नहीं हैं।

    कारण: गद्यांश में माना गया है कि कंपोस्ट सबसे बेहतर खाद है जिसमें मिट्टी को दूषित करने वाला रसायन नहीं होता।

  8. Q2.III (1 mark).

    कथन और कारण पर विचार करके सही विकल्प चुनिए। कथन: यह कचरा जो शहर में कचरे के लिए निर्धारित स्थान लैंडफिल पर फेंक दिया जाता है, अब इन गमलों के माध्यम से कंपोस्ट में बदला जा सकता है। कारण: अधिकतर घरों में रोज़ आधा किलो से लेकर 2 किलो तक जैविक कचरा निकलता है।

    • Aकथन सही है लेकिन कारण ग़लत है।
    • Bकथन ग़लत है और कारण सही है।
    • Cकथन और कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
    • Dकथन और कारण दोनों सही हैं पर कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।✓

    उत्तर: (D) कथन और कारण दोनों सही हैं पर कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।

    कारण: दोनों बातें गद्यांश में हैं, पर हर घर में निकलने वाले जैविक कचरे की मात्रा का उसके कंपोस्ट में बदलने से कोई सीधा संबंध नहीं है।

  9. Q2.IV (2 marks).

    जैविक कचरे का भिन्न प्रयोग किस प्रकार पर्यावरण को फायदा पहुँचाता है?

    (कोई दो बिंदु अपेक्षित)

    - जैविक कचरा कंपोस्ट खाद में बदल जाता है।

    - उस खाद में मिट्टी को दूषित करने वाला रसायन नहीं होता।

    - यह पृथ्वी / पर्यावरण को दूषित होने से बचाता है।

  10. Q2.V (2 marks).

    लेखक के अनुसार रसोई के कचरे से कंपोस्ट खाद बनाने का प्रयोग कचरा प्रबंधन और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। इस कथन के पक्ष में तर्क दीजिए।

    (केवल दो बिंदु अपेक्षित)

    - रसोई का जैविक कचरा लैंडफिल में जाने से बचता है, जिससे प्रदूषण कम होता है।

    - कचरा स्रोत पर ही उपयोग होने से कचरा प्रबंधन आसान बनता है।

    - यह आदत लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाती है।

Section B (खंड ख): Grammar (Q3 to Q6, 16 marks)

Four grammar questions of 4 marks each: phrases, sentence transformation, compounds and idioms. Attempt any four of the five parts in each.

  1. Q3 (4 marks).

    'पदबंध' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर लिखिए। (I) उनकी आवाज़ सुनकर नस-नस में जोश भर जाता है। (रेखांकित पदबंध का भेद) (II) तत्कालीन भद्र समाज तताँरा का घोर विरोधी था। (वाक्य में से संज्ञा पदबंध छाँटकर लिखिए) (III) समुद्री बालू पर बैठकर वह सूरज की अंतिम रंग-बिरंगी किरणों को निहारने लगा। (सर्वनाम पदबंध छाँटिए) (IV) विरासत में मिली चीज़ों को सँभालकर रखा जाता है। (रेखांकित पदबंध का भेद) (V) समुद्र की लहरें धीरे-धीरे मद्धम गति से किनारों की ओर बढ़ी आ रही थीं। (क्रिया-विशेषण पदबंध छाँटिए)

    उत्तर (प्रत्येक 1 अंक, कोई चार):

    (I) क्रिया पदबंध

    (II) तत्कालीन भद्र समाज

    (III) समुद्री बालू पर बैठकर वह (मुख्य शब्द सर्वनाम 'वह' है)

    (IV) संज्ञा पदबंध

    (V) धीरे-धीरे मद्धम गति से

    Tip: पदबंध का नाम उसके मुख्य शब्द से पड़ता है। मुख्य शब्द संज्ञा हो तो संज्ञा पदबंध, सर्वनाम हो तो सर्वनाम पदबंध, क्रिया हो तो क्रिया पदबंध और क्रिया की विशेषता बताए तो क्रियाविशेषण पदबंध।

  2. Q4 (4 marks).

    'रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण' पर आधारित पाँच में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (I) थोड़ा-सा ताँबा मिला होने के कारण गिन्नी का सोना ज़्यादा चमकता है। (संयुक्त वाक्य में) (II) जो लोग काम करने वाले थे उन सबको इंस्पेक्टर द्वारा सूचना दे दी गई थी। (सरल वाक्य में) (III) हमारी फ़िल्मों की सबसे बड़ी कमज़ोरी लोक-तत्त्व का अभाव होता है। (मिश्र वाक्य में) (IV) वामीरो तेज़ कदमों से चलती हुई आई और तताँरा के सामने आकर ठिठक गई। (रचना की दृष्टि से भेद) (V) जब सालाना इम्तिहान हुआ तो मैं उसमें पास हो गया। (रचना की दृष्टि से भेद)

    उत्तर (प्रत्येक 1 अंक, कोई चार):

    (I) गिन्नी के सोने में थोड़ा-सा ताँबा मिला है, इसलिए वह ज़्यादा चमकता है। (संयुक्त वाक्य)

    (II) काम करने वाले लोगों को इंस्पेक्टर द्वारा सूचना दे दी गई थी। (सरल वाक्य)

    (III) यह हमारी फ़िल्मों की सबसे बड़ी कमज़ोरी है कि उनमें लोक-तत्त्व का अभाव होता है। (मिश्र वाक्य)

    (IV) संयुक्त वाक्य

    (V) मिश्र वाक्य

    Tip: संयुक्त वाक्य में दो स्वतंत्र वाक्य 'और', 'इसलिए', 'किंतु' से जुड़ते हैं। मिश्र वाक्य में एक मुख्य और एक आश्रित उपवाक्य होता है, जो 'कि', 'जब', 'जो' से जुड़ता है।

  3. Q5 (4 marks).

    'समास' पर आधारित पाँच में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (I) 'अन्न-जल' शब्द का सामासिक विग्रह कर समास का नाम लिखिए। (II) 'जनता का सेवक' - समस्त पद बनाकर समास का भेद लिखिए। (III) 'आमरण' शब्द का सामासिक विग्रह कर समास का नाम लिखिए। (IV) 'सूक्तिबाण' सामासिक पद में प्रयुक्त पूर्व पद और उत्तर पद अलग कर समास का भेद लिखिए। (V) 'पीतांबर' शब्द का सामासिक विग्रह कर समास का नाम लिखिए।

    प्रश्नउत्तर
    (I) अन्न-जलअन्न और जल: द्वंद्व समास
    (II) जनता का सेवकजनसेवक: तत्पुरुष समास
    (III) आमरणमरण तक: अव्ययीभाव समास
    (IV) सूक्तिबाणपूर्व पद: सूक्ति; उत्तर पद: बाण; भेद: कर्मधारय समास
    (V) पीतांबरपीला है अंबर जिसका अर्थात् विष्णु: बहुव्रीहि समास। पीला है जो अंबर: कर्मधारय समास (कोई एक उत्तर स्वीकार्य)

    उत्तर (प्रत्येक 1 अंक, कोई चार):

  4. Q6 (4 marks).

    'मुहावरे' पर आधारित पाँच में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (I) वह फेल क्या हुआ, पूरा परिवार टोपी की टोपी उछालता हुआ नज़र आया। (वाक्य में प्रयुक्त मुहावरा छाँटिए) (II) सन्नाटा सुनाई देना: मुहावरे का वाक्य में प्रयोग कीजिए। (III) तलवार खींचना: मुहावरे का अर्थ स्पष्ट करते हुए वाक्य में प्रयोग कीजिए।

    (IV) देश के रखवाले ........ बाँध कर निकले हैं, अब उन्हें कोई भी मुश्किल रोक नहीं सकती।
    (रिक्त स्थान की पूर्ति)
    (V) जैसे ही उसने बड़े भाईसाहब को अपनी तरफ़ आते देखा, उसके ........ गए।
    (रिक्त स्थान की पूर्ति)

    उत्तर (प्रत्येक 1 अंक, कोई चार):

    (I) टोपी उछालना (अर्थ: अपमानित करना)

    (II) 'सन्नाटा सुनाई देना' का अर्थ है पूर्ण शांति होना। वाक्य: परीक्षा हॉल में प्रश्न-पत्र बँटते ही ऐसा सन्नाटा छा गया कि सुई गिरने की आवाज़ भी सुनाई देती थी। (कोई भी उपयुक्त वाक्य स्वीकार्य)

    (III) अर्थ: युद्ध या संघर्ष के लिए तैयार हो जाना। वाक्य: अन्याय होते देख सैनिकों ने अत्याचारियों के विरुद्ध तलवार खींच ली। (मुहावरे का अर्थ स्पष्ट करता हुआ कोई भी वाक्य स्वीकार्य)

    (IV) सिर पर कफ़न बाँधकर

    (V) हाथ-पाँव फूल गए (तोते उड़ गए, प्राण सूख गए, होश उड़ गए: कोई भी उपयुक्त)

    Tip: मुहावरे का अर्थ लिखने के बाद वाक्य में उसका प्रयोग इस तरह करें कि अर्थ साफ़ दिखे। सीधे शब्दार्थ वाले वाक्य अंक नहीं दिलाते।

Section C (खंड ग): Poetry (Q7 and Q8, 11 marks)

A poetry extract with five MCQs (5 marks), and three of four short answers in 25 to 30 words (6 marks).

  1. Q7.I (1 mark).

    पठित काव्यांश ("खींच दो अपने खूँ से ज़मीं पर लकीर / इस तरफ़ आने न पाए न रावन कोई / तोड़ दो हाथ अगर हाथ उठने लगे / छू न पाए सीता का दामन कोई / राम भी तुम, तुम्हीं लक्ष्मण साथियो / अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो") में कवि द्वारा पौराणिक पात्रों का प्रयोग मुख्यतः किस उद्देश्य से किया गया है?

    • Aधार्मिक भावना और आस्था को जगाने के लिए
    • Bकथा को अधिक रोचक और मनोरंजक बनाने के लिए
    • Cऐतिहासिक घटनाओं और तथ्यों का वर्णन करने के लिए
    • Dराष्ट्रीय चेतना को प्रतीकों के माध्यम से व्यक्त करने के लिए✓

    उत्तर: (D) राष्ट्रीय चेतना को प्रतीकों के माध्यम से व्यक्त करने के लिए

    कारण: रामायण के पात्रों से आम लोग परिचित हैं और प्रेरणा लेते हैं, इसलिए कवि उन्हें प्रतीक बनाकर देशभक्ति जगाता है।

  2. Q7.II (1 mark).

    'रावन' शब्द का प्रयोग किसके लिए किया गया है?

    • Aसंकट के लिए
    • Bशत्रु देश के लिए✓
    • Cसैनिकों के लिए
    • Dदेशवासियों के लिए

    उत्तर: (B) शत्रु देश के लिए

    कारण: रावण एक ऐसा खल पात्र है जो शत्रु चरित्र का परिचायक है।

  3. Q7.III (1 mark).

    इस काव्यांश का संदेश है-

    • Aहमें लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए
    • Bहमें राम-लक्ष्मण से सीख लेनी चाहिए
    • Cहमें मातृभूमि को सीता समझना चाहिए
    • Dहमें देश की रक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए✓

    उत्तर: (D) हमें देश की रक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए

    कारण: सभी उदाहरण देश की रक्षा की ओर इशारा करते हैं। बाकी विकल्प केवल एक पहलू बताते हैं।

  4. Q7.IV (1 mark).

    काव्यांश के आधार पर निम्नलिखित विचार पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
    (i) कवि शत्रु के प्रति अकारण हिंसा करने का समर्थन करता है।
    (ii) कवि के अनुसार केवल शक्ति प्रदर्शन ही राष्ट्र रक्षा का पर्याप्त माध्यम है।
    (iii) देश की मर्यादा और सुरक्षा के लिए सदैव सजग और तत्पर रहने का संदेश दिया गया है।
    (iv) काव्यांश नागरिकों को व्यक्तिगत जीवन से ऊपर उठकर राष्ट्रीय कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है।

    • Aकथन (i) और (iii) सही हैं।
    • Bकथन (iii) और (iv) सही हैं।✓
    • Cकथन (i), (ii) और (iii) सही हैं।
    • Dकेवल कथन (iii) सही है।

    उत्तर: (B) कथन (iii) और (iv) सही हैं।

    कारण: यहाँ सीता के रूप में राष्ट्र को और रावण के रूप में शत्रु को दर्शाया गया है। प्रत्येक जन को राम और लक्ष्मण बताते हुए देश रक्षा की प्रेरणा दी गई है। कवि अकारण हिंसा का समर्थन नहीं करता, इसलिए (i) और (ii) ग़लत हैं।

  5. Q7.V (1 mark).

    कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प चुनिए। कथन: इस काव्यांश में कवि देश की रक्षा के लिए हर प्रकार के बलिदान की प्रेरणा देता है। कारण: कवि देश की सुरक्षा को सबसे महत्वपूर्ण मानता है।

    • Aकथन सही है लेकिन कारण ग़लत है।
    • Bकथन ग़लत है और कारण सही है।
    • Cकथन और कारण दोनों सही हैं।✓
    • Dकथन और कारण दोनों ग़लत हैं।

    उत्तर: (C) कथन और कारण दोनों सही हैं।

    कारण: देश की सुरक्षा के लिए बलिदान की बात ही कारण का आधार है, इसलिए दोनों सही हैं।

  6. Q8 (6 marks).

    निर्धारित कविताओं के आधार पर चार में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए (2 अंक प्रत्येक)। (I) कबीर ने संसार को 'सुखिया' तथा स्वयं को 'दुखिया' क्यों कहा है? (II) "मनुष्य मात्र बंधु है यही बड़ा विवेक है" - मनुष्यता कविता के आधार पर पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए। (III) 'तोप' कविता के माध्यम से कवि वीरेंद्र डंगवाल क्या संदेश देना चाहते हैं? (IV) 'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता में वर्षा से पहले का दृश्य किस प्रकार से आकर्षक और सुंदर है?

    (प्रत्येक उत्तर में कोई दो बिंदु अपेक्षित, 1 + 1 अंक)

    (I) कबीर की साखी:

    - संसार को 'सुखिया' इसलिए कहते हैं क्योंकि लोग माया, मोह और भोग-विलास में डूबे रहते हैं।

    - माया-मोह और भोग-विलास में डूबे सांसारिक लोगों को दुःख का बोध नहीं।

    - कबीर ने स्वयं को 'दुखिया' कहा है क्योंकि वे जागृत और सचेत हैं।

    - दूसरों को अज्ञान में सुखी देखकर और सत्य से दूर जाते देखकर कबीर को पीड़ा होती है।

    (II) मनुष्यता:

    - मनुष्य को अपने भाई की तरह समझना।

    - मनुष्यता ही विवेक की पहचान।

    - दुःख-सुख में एक दूसरे के साथ खड़े रहना।

    - सहयोग और परोपकार की भावना।

    (III) तोप:

    - शक्ति और सत्ता स्थायी नहीं रहती।

    - जनता पर शासन और शोषण से शासक की पहचान नहीं।

    - क्रूर और हिंसक सत्ता का नाश होना तय।

    - सत्ता से हटने पर शासक की हास्यास्पद स्थिति।

    (IV) पर्वत प्रदेश में पावस:

    - वर्षा से पहले पर्वत प्रदेश शांत और निर्मल दिखाई देना।

    - आकाश स्वच्छ, हल्की धूप और शीतल हवा।

    - चारों ओर हरियाली का दृश्य।

    - वातावरण में एक मधुर प्रतीक्षा और सौंदर्यपूर्ण स्थिरता।

Section C (खंड ग): Prose (Q9 to Q11, 17 marks)

A prose extract with five MCQs (5), three of four short answers in 25 to 30 words (6) and two of three answers in 50 to 60 words (6).

  1. Q9.I (1 mark).

    पठित गद्यांश ('तीसरी कसम के शिल्पकार शैलेंद्र': "हमारी फ़िल्मों की सबसे बड़ी कमज़ोरी होती है, लोक-तत्त्व का अभाव...") के आधार पर, शैलेंद्र गीतकार से अधिक कवि थे क्योंकि

    • Aवे शास्त्रीय छंदों में लिखते थे।
    • Bवे फ़िल्मी दुनिया से दूर रहते थे।
    • Cउनकी रचनाओं में जीवन-मूल्य पिरोए रहते थे।✓
    • Dवे केवल सामाजिक विषयों पर लिखते थे।

    उत्तर: (C) उनकी रचनाओं में जीवन-मूल्य पिरोए रहते थे।

    कारण: वे सिनेमा की चकाचौंध के बीच रहते हुए भी धन-लिप्सा से दूर थे और उनके गीतों में जीवन-मूल्य मिलते हैं।

  2. Q9.II (1 mark).

    'तीसरी कसम' को अन्य फ़िल्मों से अलग बताने का मुख्य कारण क्या है?

    • Aप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा अभिनय
    • Bदुःख को जीवन सापेक्ष प्रस्तुत करना✓
    • Cदुःख को अत्यधिक प्रभावशाली दिखाना
    • Dसामाजिक समस्याओं की अनदेखी करना

    उत्तर: (B) दुःख को जीवन सापेक्ष प्रस्तुत करना

    कारण: 'तीसरी कसम' की ख़ास बात यह थी कि वह दुःख को भी सहज स्थिति में, जीवन-सापेक्ष प्रस्तुत करती है।

  3. Q9.III (1 mark).

    कथन और कारण पर विचार करते हुए उपयुक्त विकल्प चुनिए। कथन: व्यथा आदमी को पराजित नहीं करती। कारण: मनुष्य अपनी पीड़ाओं से ही सीखता है।

    • Aकथन तथा कारण दोनों ग़लत हैं।
    • Bकथन ग़लत है लेकिन कारण सही है।
    • Cकथन सही है लेकिन कारण उसकी ग़लत व्याख्या करता है।
    • Dकथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।✓

    उत्तर: (D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।

    कारण: शैलेंद्र के गीतों में सिर्फ़ करुणा नहीं, वह प्रक्रिया भी मौजूद थी जिसके तहत अपनी मंज़िल तक पहुँचा जाता है। व्यथा आदमी को पराजित नहीं करती, उसे आगे बढ़ने का संदेश देती है।

  4. Q9.IV (1 mark).

    शैलेंद्र के गीतों की विशेषताओं पर निम्नलिखित विचार पढ़िए और उचित विकल्प चुनिए:
    (i) प्रेम का भाव
    (ii) जूझने का संकेत
    (iii) दुःख का वीभत्स रूप
    (iv) अपनी मंज़िल तक पहुँचने की प्रक्रिया

    • Aकथन (i) और (iii) सही हैं।
    • Bकथन (ii) और (iii) सही हैं।
    • Cकथन (i), (ii) और (iii) सही हैं।
    • Dकथन (ii) और (iv) सही हैं।✓

    उत्तर: (D) कथन (ii) और (iv) सही हैं।

    कारण: उनके गीतों में जूझने का संकेत था और वह प्रक्रिया भी मौजूद थी जिसके तहत अपनी मंज़िल तक पहुँचा जाता है। गद्यांश के अनुसार दुःख का वीभत्स रूप उनके गीतों में नहीं था।

  5. Q9.V (1 mark).

    शैलेंद्र के गीतों में व्यथा का स्वर किस रूप में प्रकट होता है?

    • Aनिराशा और पलायन के रूप में
    • Bआत्मदया और पराजय के रूप में
    • Cकेवल व्यक्तिगत दुःख के चित्रण के रूप में
    • Dकरुणा के साथ संघर्ष और आगे बढ़ने की प्रेरणा के रूप में✓

    उत्तर: (D) करुणा के साथ संघर्ष और आगे बढ़ने की प्रेरणा के रूप में

    कारण: शैलेंद्र के गीतों में करुणा, जूझने का संकेत और मंज़िल पर पहुँचने की प्रक्रिया भी थी।

  6. Q10 (6 marks).

    निर्धारित गद्य पाठों के आधार पर चार में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर 25-30 शब्दों में लिखिए (2 अंक प्रत्येक)। (I) पाठ में बड़े भाई साहब हमेशा अनुशासन और जिम्मेदारी के उदाहरण पेश करते हैं। यदि आप उनके किसी एक गुण को अपने जीवन में अपनाएँ, तो वह कौन-सा होगा और क्यों? (II) 'डायरी का पन्ना' पाठ में बंगाल की जनता के साहस और संघर्ष का अप्रतिम उदाहरण मिलता है। कैसे? (III) "वे सोने में ताँबा नहीं बल्कि ताँबे में सोना मिलाकर उसकी कीमत बढ़ाते थे।" 'गिन्नी का सोना' पाठ के आधार पर इस कथन का आशय स्पष्ट कीजिए। (IV) 'अब कहाँ दूसरों के दुख से दुखी होने वाले' पाठ के अनुसार वर्तमान में लोग दूसरों के दुख में दुखी नहीं होते। आपके विचार में इस भावनात्मक बदलाव के क्या कारण हो सकते हैं?

    (प्रत्येक उत्तर में कोई दो बिंदु अपेक्षित, 1 + 1 अंक)

    (I) बड़े भाई साहब:

    - मैं अनुशासन / समय के सदुपयोग के गुण को अपने जीवन में अपनाना चाहूँगा / चाहूँगी।

    - बड़े भाई साहब समय का सदुपयोग करने और नियमित अध्ययन पर ज़ोर देते हैं।

    - अनुशासन से लक्ष्य तय करना और उन्हें पाने के लिए निरंतर प्रयास करना आसान होता है।

    - इससे आलस्य दूर होता है और कार्य करने की आदत बनती है।

    - इसलिए अनुशासन अपनाकर जीवन को सही दिशा दी जा सकती है।

    (II) डायरी का पन्ना:

    - बंगाल की जनता द्वारा अंग्रेज़ी शासन के अत्याचारों का साहसपूर्वक सामना करना।

    - दमन और गोलियों के भय के बावजूद लोगों का आंदोलन में डटे रहना।

    - आम नागरिकों का भी संघर्ष में सक्रिय भागीदारी निभाना।

    (III) गिन्नी का सोना:

    - आदर्श की तुलना सोने से तथा व्यावहारिकता की तुलना ताँबे से किया जाना।

    - गाँधी जी द्वारा आदर्शों को व्यावहारिकता के स्तर पर उतरने की छूट न देना।

    - उनका व्यावहारिकता को आदर्शों के स्तर तक ऊँचा ले जाना।

    (IV) अब कहाँ दूसरों के दुख से दुखी होने वाले:

    - लोगों के जीवन में अत्यधिक व्यस्तता का होना।

    - लोगों में संवेदना और अपनापन का कम होना।

    - भौतिक सुखों की चाह में मानवीय भावनाओं की उपेक्षा।

    - समाज में आपसी जुड़ाव का कम होना।

  7. Q11 (6 marks).

    निर्धारित गद्य पाठों के आधार पर तीन में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए (3 अंक प्रत्येक)। (I) टोपी और हरिहर काका दोनों अपने परिवार द्वारा उपेक्षित थे। पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि परिवार की उपेक्षा ने उनके मानसिक जीवन और भावनात्मक सुरक्षा को किस प्रकार प्रभावित किया? (II) 'सपनों के-से दिन' पाठ में पीटी सर ने विद्यार्थियों में अनुशासन के लिए जिन तरीकों को अपनाया, उससे आप कितना सहमत हैं? क्या उन युक्तियों को वर्तमान में स्वीकार किया जा सकता है? अपने विचार के पक्ष में तर्क दीजिए। (III) कहानी के अंत तक हरिहर काका की स्थिति दयनीय हो जाती है। हरिहर काका की इस स्थिति के लिए आप किसे जिम्मेदार मानते हैं और क्यों?

    (प्रत्येक उत्तर में कोई तीन बिंदु अपेक्षित, अन्य तर्कपूर्ण बिंदु भी स्वीकार्य)

    (I) टोपी और हरिहर काका:

    - 'टोपी' का परिवार में होते हुए भी अकेलापन और उपेक्षा महसूस करना।

    - परिवार का स्नेह न मिलने से वह भावनात्मक रूप से असुरक्षित हो जाना।

    - 'हरिहर काका' को परिवार द्वारा केवल संपत्ति के कारण महत्व देना, एक व्यक्ति के रूप में नहीं।

    - उनके मन में अविश्वास, भय और असुरक्षा की भावना पैदा होना।

    - परिवार की उपेक्षा के कारण दोनों के मानसिक संतुलन और आत्मसम्मान को गहरी चोट पहुँचना।

    (II) सपनों के-से दिन:

    - पीटी सर का विद्यार्थियों में अनुशासन बनाए रखने के लिए कठोर नियमों का पालन करना।

    - डर के कारण विद्यार्थियों का आत्मविश्वास प्रभावित होना।

    - उनके तरीकों में शारीरिक दंड का संकेत मिलना, जो आज के समय में स्वीकार्य नहीं।

    - वर्तमान शिक्षा में संवाद, प्रेरणा और सकारात्मक अनुशासन पर ज़ोर।

    - पीटी सर की अनुशासनप्रियता उचित लेकिन उनके कठोर उपाय आज पूर्णतः स्वीकार्य नहीं।

    (III) हरिहर काका:

    - परिवार सबसे अधिक जिम्मेदार। परिवार की भूमिका सबसे नकारात्मक रही।

    - परिवार द्वारा काका को स्नेह और सहयोग नहीं दिया गया।

    - परिवार के सदस्य केवल उनकी संपत्ति पर अधिकार चाहते थे।

    - धार्मिक संस्थान ने भी उन्हें डर और अंधविश्वास में बाँधे रखा।

    - समाज ने मूकदर्शक बनकर अन्याय को बढ़ावा दिया।

    Tip: 3 अंक के लिए तीन अलग-अलग बिंदु लिखिए। हर बिंदु पाठ की किसी घटना या पंक्ति से जुड़ा हो।

Section D (खंड घ): Creative Writing (Q12 to Q16, 22 marks)

A paragraph, a formal letter, a notice, an advertisement and an e-mail or short story. The marks go to format, content and language. Model points and samples are given.

  1. Q12 (5 marks).

    तीन विषयों में से किसी एक पर संकेत-बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए। (i) सबसे अच्छा देश हमारा! (भारत की विविधता एवं एकता; गौरवशाली संस्कृति और समृद्ध इतिहास; वर्तमान की उपलब्धियाँ एवं भविष्य की आशाएँ) (ii) तकनीक पर निर्भरता: सुविधा से मजबूरी तक (दैनिक जीवन में तकनीक की भूमिका; अत्यधिक निर्भरता के दुष्परिणाम; विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता) (iii) जल संकट: भविष्य की चेतावनी (घटते जल स्रोत; मानव लापरवाही के कारण जल का अपव्यय; जल संरक्षण में हमारी भूमिका)

    अंक योजना: आरंभ 1, विषयवस्तु 3, भाषा शुद्धता 1।

    लिखने का तरीका: पहली पंक्ति में विषय का परिचय दें, फिर तीनों संकेत बिंदुओं पर एक-एक भाग लिखें और अंत में एक पंक्ति का निष्कर्ष दें।

    नमूना (विषय iii):

    जल संकट आज हमारे सामने भविष्य की सबसे बड़ी चेतावनी बनकर खड़ा है। नदियाँ, तालाब और भूजल के स्रोत तेज़ी से घट रहे हैं और कई शहरों में गर्मियों में पीने के पानी के लिए लंबी कतारें लगती हैं। इसके पीछे मानव की लापरवाही बड़ा कारण है। हम नल खुला छोड़ देते हैं, पानी से गाड़ियाँ धोते हैं और कारखानों का गंदा पानी नदियों में बहा देते हैं। यदि हम अब नहीं सँभले तो आने वाली पीढ़ियाँ बूँद-बूँद को तरसेंगी। जल बचाने में हर व्यक्ति की भूमिका है। हमें वर्षा-जल का संचय करना चाहिए, टपकते नल ठीक कराने चाहिए और पानी का उतना ही उपयोग करना चाहिए जितनी आवश्यकता हो। जल है तो कल है।

  2. Q13 (5 marks).

    निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 शब्दों में एक औपचारिक पत्र लिखिए। (I) आप भुवन / भावना हैं। आपके पास के बाज़ार में प्रतिबंध के बावजूद प्लास्टिक की थैलियों का खुलेआम उपयोग हो रहा है। इसकी सूचना देते हुए व समस्या के समाधान का निवेदन करते हुए नगर निगम अध्यक्ष को पत्र लिखिए। (II) आपके विद्यालय के पास एक बस्ती है। आप वहाँ के विद्यार्थियों का नामांकन अपने विद्यालय में करवाना चाहते हैं। इस संदर्भ में अपने विद्यालय- क ख ग के प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए।

    अंक योजना: प्रारूप (प्रारंभ और अंत की औपचारिकताएँ) 1, विषयवस्तु 3, भाषा शुद्धता 1।

    प्रारूप: ऊपर बाईं ओर प्रेषक का पता और दिनांक; सेवा में, अध्यक्ष महोदय और पता; विषय पंक्ति; संबोधन (माननीय महोदय); विषयवस्तु; अंत में 'भवदीय / भवदीया', नाम और पता।

    नमूना (I) के मुख्य बिंदु: बाज़ार का नाम और स्थान; प्रतिबंध के बावजूद दुकानदार प्लास्टिक की थैलियाँ दे रहे हैं; नालियों के जाम होने, पशुओं के थैलियाँ खाने और पर्यावरण को हानि की बात; नगर निगम से निरीक्षण, जुर्माने और कपड़े या कागज़ की थैलियों के प्रचार का निवेदन; शीघ्र कार्रवाई की प्रार्थना और धन्यवाद।

    नमूना (II) के मुख्य बिंदु: बस्ती के बच्चे अब तक विद्यालय नहीं जाते; शिक्षा का महत्व और उनका अधिकार; उनके नामांकन की अनुमति, आवश्यक सुविधाएँ (पुस्तकें, वर्दी, शुल्क में रियायत) का निवेदन; माता-पिता से बात करने का प्रस्ताव; सहयोग का आभार।

  3. Q14 (4 marks).

    निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में सूचना लिखिए। (I) आपकी सोसाइटी 'आरोग्य नगर' में तीन दिनों का योग एवं ध्यान शिविर प्रारंभ किया जा रहा है। सोसाइटी के सचिव के रूप में सूचना तैयार कीजिए। (II) आप विद्यालय की सुरक्षा समिति के सचिव हैं। विद्यालय में आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। इस संदर्भ में विद्यार्थियों हेतु सूचना लिखिए।

    अंक योजना: प्रारूप 1, विषयवस्तु 2, भाषा शुद्धता 1।

    प्रारूप: संस्था का नाम, 'सूचना' शीर्षक, दिनांक, विषय या शीर्षक, मुख्य जानकारी (क्या, कब, कहाँ, किसके लिए), अंत में सूचना देने वाले का नाम और पद।

    नमूना (I):

    आरोग्य नगर सोसाइटी

    सूचना

    दिनांक: 10 जनवरी

    सोसाइटी के सभी निवासियों को सूचित किया जाता है कि 15 से 17 जनवरी तक प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 7:30 बजे तक सोसाइटी के क्लब हाउस में योग एवं ध्यान शिविर लगाया जाएगा। शिविर का संचालन प्रमाणित योग-प्रशिक्षक करेंगे। सभी आयु वर्ग के इच्छुक सदस्य भाग ले सकते हैं। कृपया योग-मैट साथ लाएँ। नाम लिखवाने के लिए सचिव कार्यालय में संपर्क करें।

    रोहन मेहता, सचिव

  4. Q15 (3 marks).

    निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 40 शब्दों में आकर्षक विज्ञापन तैयार कीजिए। (I) सामाजिक सेवा करने वाली 'रोशनी' संस्था के लिए विज्ञापन तैयार कीजिए। (II) प्रदूषण कम करने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का प्रचार करते हुए जन-संपर्क विभाग की ओर से एक विज्ञापन तैयार कीजिए।

    अंक योजना: रचनात्मक प्रस्तुति 1, विषयवस्तु 1, भाषा शुद्धता 1।

    नमूना (I):

    रोशनी: हर घर तक उम्मीद की किरण

    • निर्धन बच्चों की मुफ़्त शिक्षा

    • बुज़ुर्गों की देखभाल और स्वास्थ्य शिविर

    • आप भी बनें स्वयंसेवक, एक घंटा समाज के नाम

    आज ही जुड़ें: रोशनी संस्था, सेवा ही हमारा धर्म

  5. Q16 (5 marks).

    (I) जिनके बच्चों की उपस्थिति विद्यालय में 70 फीसदी से कम है, उन अभिभावकों को आगाह करने हेतु लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल तैयार कीजिए।

    अथवा (II) "घनघोर बारिश हो रही थी और अचानक मैंने देखा कि ......" इस पंक्ति से शुरुआत करते हुए लगभग 100 शब्दों में लघुकथा लिखिए।

    अंक योजना: ई-मेल: प्रारूप 1, विषयवस्तु 3, भाषा शुद्धता 1। लघुकथा: प्रस्तुति 1, विषयवस्तु 3, भाषा शुद्धता 1।

    ई-मेल के चार भाग: प्रति (To), विषय (Subject: कम उपस्थिति के संबंध में सूचना), संबोधन (आदरणीय अभिभावक), विषयवस्तु और अंत में प्रधानाचार्य का नाम।

    नमूना (I) की विषयवस्तु: आपके पुत्र / पुत्री की उपस्थिति 70 प्रतिशत से कम है; बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए न्यूनतम उपस्थिति आवश्यक है; पढ़ाई और परीक्षा पर असर; कृपया बच्चे को नियमित भेजें और किसी कारण से अनुपस्थित हों तो विद्यालय को सूचित करें; मिलने के लिए निवेदन।

    लघुकथा लिखने का तरीका: दी गई पंक्ति से आरंभ करें, घटना बढ़ाएँ, एक मोड़ दें और अंत में एक छोटी सीख या भावनात्मक समापन रखें।

Five Answer-Writing Habits That Earn Marks In Hindi

  1. 1. Write exactly as many points as asked. For 'any two points' or 'any three points', clear and separate points earn the marks. Extra points do not.
  2. 2. Read statement-and-reason questions slowly. Decide whether the statement is true, whether the reason is true, and only then whether the reason explains the statement.
  3. 3. Learn the rule with one example. For each grammar topic keep a one-line rule and one example. This is enough for the four marks.
  4. 4. Get the format right in writing. Letters, notices, e-mails and advertisements have marks for the layout. Learn each layout.
  5. 5. Check spelling and matras. Language accuracy is marked in every writing answer. Leave two minutes at the end to check matras and punctuation.

More On The 2026-27 Hindi Course B Paper

Where This Paper Comes From

Everything here is based on the Sample Question Paper and Marking Scheme for Class X (2026-27), Hindi Course B (085), published by the Central Board of Secondary Education on cbseacademic.nic.in. Marks and the paper design are as printed by CBSE.

The tagging of each question to a chapter or skill is our own reading as teachers. Some questions use ideas from more than one chapter, so another teacher may tag one or two questions differently.

Ready To Try A Full Paper Under Exam Conditions?

Reading a solution is not the same as writing the paper in the exam hall. Use chapter-wise tests to find your weak chapter, then full mock tests in the real board pattern.

Two Class 10 Test Series At EduFest, Bavdhan, Pune

EduFest Junior Academy runs two separate series for Board Exam 2027, both starting 1 Dec 2026, for CBSE and Maharashtra State Board (SSC) students.

The Topic-Wise Test Series gives 10 chapter-wise Mathematics tests per board (Science is coming soon), with concept clarity first, real board-pattern papers, a separate answer key and chapter-wise weak-area diagnosis. Price is available on WhatsApp.

The Full Mock Test Series gives 3 full mock tests per board in real board paper pattern with an answer key, for Rs 4,000 per board. Take them at D-402 Dnyan Manjula, Bavdhan, or by postal delivery across India. WhatsApp 7709585248 or write to support@edufestacademy.in to enquire.

Frequently Asked Questions

The answers follow the official CBSE marking scheme. The extra tips and the model writing pieces are written by EduFest teachers.

There are 16 questions for 80 marks in 3 hours, in four sections: Reading, Grammar, Textbooks and Creative Writing.

See our analysis of the paper with marks and a 4-week study plan: /blog/Boards/cbse-class-10-hindi-b-sample-paper-2026-27-analysis-study-plan.

No. Hindi A (002) and Hindi B (085) are different courses with different textbooks and a different paper. Hindi B uses Sparsh and Sanchayan.

The EduFest Full Mock Test Series has 3 full mock tests per board in the real board pattern (Rs 4,000 per board). WhatsApp 7709585248.
Class 10 Topic-Wise Test Series and Full Mock Test Series for Board Exam 2027 start 1 Dec 2026: 10 chapter-wise Maths tests per board, then 3 full mocks per board, for CBSE and Maharashtra SSC. At our Bavdhan institute or by post across India. WhatsApp 7709585248.
Class 10 Test Series start 1 Dec 2026

Feel The Real Exam Before The Real Exam

Want to practise full papers like this under exam conditions? Share your name and number and we will WhatsApp you the Class 10 Test Series details.

Team EduFest

EduFest Junior Academy — educators helping Class 5–10 students in Bavdhan, Pune build subject confidence through small-batch offline tuition and Olympiad preparation.