Complete model answers, in Hindi, to every question of the CBSE Class 10 Hindi Course A (002) Sample Question Paper 2026-27, covering unseen reading, grammar, textbook questions and creative writing, matching the official marking scheme.
Feel The Real Exam Before The Real Exam
Want to practise full papers like this under exam conditions? Share your name and number and we will WhatsApp you the Class 10 Test Series details.
Quick Facts
| Paper | CBSE Class X Hindi Course A (002) Sample Question Paper 2026-27, with marking scheme |
|---|---|
| Marks and time | 80 marks, 3 hours, 15 questions, all compulsory |
| Sections | क Reading (14), ख Grammar (16), ग Textbooks (30), घ Creative Writing (20) |
| Pattern change | None for 2026-27, as printed by CBSE |
| Source | Official CBSE sample paper and marking scheme, cbseacademic.nic.in |
| Enquire about the test series | WhatsApp 7709585248 or support@edufestacademy.in |
How To Use These Solutions
This is the complete CBSE Class 10 Hindi Course A (002) Sample Question Paper 2026-27, answered by a teacher in the order of the paper. The answers are in Hindi and follow the official marking scheme.
The marking scheme gives suggested points, and any correct answer earns marks. Use our answers to check that you have covered the key points, then write in your own words.
Read the unseen passage, the poems and the extracts in the official PDF (linked at the end) first, and try each question yourself.
Section A (खंड क): Unseen Passage and Poem (Q1 and Q2, 14 marks)
Two comprehension tasks of 7 marks each: an unseen passage on India's space journey and an unseen poem by Kedarnath Agrawal. Each has MCQs of 1 mark and two 2-mark answers.
-
Q1.I (1 mark).
गद्यांश (शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष में कदम) में किस विषय पर चर्चा की गई है?
- Aनील आर्मस्ट्रॉन्ग के चंद्रमा पर कदम रखने पर
- Bभारत के स्वर्णिम अंतरिक्ष अध्याय पर✓
- Cअंतरिक्ष के रहस्यों को समझने पर
- Dशुभांशु शुक्ला और उनकी टीम पर
उत्तर: (B) भारत के स्वर्णिम अंतरिक्ष अध्याय पर
कारण: गद्यांश में कैप्टन शुभांशु शुक्ला के माध्यम से भारत की वर्तमान अंतरिक्ष उपलब्धि पर चर्चा की गई है।
Tip: The passage is a magazine article on India's space journey. Choose the option that covers the whole passage, not one detail.
-
Q1.II (1 mark).
कथन और कारण पर विचार करके सही विकल्प चुनिए। कथन: "एक छोटा कदम एक इंसान के लिए, लेकिन एक बड़ी छलांग मानवता के लिए।" कारण: यह कदम विज्ञान, प्रौद्योगिकी और मानव अन्वेषण के क्षेत्र में एक बहुत बड़ी प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है।
- Aकथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
- Bकथन और कारण दोनों ग़लत हैं।
- Cकथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।✓
- Dकथन और कारण दोनों सही हैं किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
उत्तर: (C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
कारण: ये शब्द नील आर्मस्ट्रॉन्ग ने चंद्रमा पर कदम रखते हुए कहे थे। कारण कथन की सही व्याख्या करता है, क्योंकि यह सफलता मानवता के उत्थान से जुड़ी है।
-
Q1.III (1 mark).
भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने 27 जून 2025 को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर कदम रखा। यह क्षण भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण साबित हुआ? सही विकल्प / विकल्पों का चयन कीजिए।
(i) आर्थिक आत्मनिर्भरता
(ii) युवाओं के लिए प्रेरणा
(iii) अंतरिक्ष विज्ञान में नई उपलब्धि
(iv) अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पहचान- Aकथन (i) और (ii) सही हैं
- Bकेवल कथन (iii) सही है
- Cकथन (i) और (iv) सही हैं
- Dकथन (ii), (iii) और (iv) सही हैं✓
उत्तर: (D) कथन (ii), (iii) और (iv) सही हैं
कारण: यह भारत की अंतरिक्ष विज्ञान में उपलब्धि है और इससे भारत की अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पहचान भी बनी है। यह मिशन युवाओं को प्रेरणा देने वाला भी है। गद्यांश में आर्थिक आत्मनिर्भरता की बात नहीं की गई है।
-
Q1.IV (2 marks).
'भारत अब "मानव अंतरिक्ष युग" में प्रवेश कर चुका है।' गद्यांश के आधार पर इस कथन की पुष्टि कीजिए।
(कोई दो बिंदु अपेक्षित, प्रत्येक 1 अंक)
- भारत ने अंतरिक्ष की यात्रा 1969 में इसरो की स्थापना से शुरू की थी।
- 1984 में राकेश शर्मा सोवियत अंतरिक्षयान के ज़रिए अंतरिक्ष में गए।
- राकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्ला दूसरे भारतीय बने जिन्होंने अंतरिक्ष की यात्रा की।
- 2025 में शुभांशु शुक्ला का आईएसएस पर पहुँचना इस बात का संकेत है कि भारत अब 'मानव अंतरिक्ष युग' में प्रवेश कर चुका है।
- यह मिशन भारत की अंतरिक्ष यात्रा के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ता है और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष समुदाय में भारत की साख को मजबूत करता है।
-
Q1.V (2 marks).
बच्चों और युवाओं के मन में 'मैं भी कर सकता हूँ' की भावना शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष में कदम रखने से कैसे जागृत हुई?
(कोई दो बिंदु अपेक्षित)
- यह भावना तब जागृत होती है जब उनके सामने किसी को अभूतपूर्व सफलता मिलती है।
- इस मिशन की सफलता ने बच्चों और युवाओं को बड़े सपने देखने और मेहनत करने की प्रेरणा दी।
- यह मिशन भारत के हर युवा, वैज्ञानिक और नागरिक की उम्मीदों की उड़ान है।
-
Q2.I (1 mark).
प्रस्तुत कविता ('ज़िंदगी को वह गढ़ेंगे जो शिलाएँ तोड़ते हैं', केदारनाथ अग्रवाल) का मुख्य भाव है:
- Aशूरवीरों के साहस की सराहना
- Bनौजवानों की ताकत का सम्मान
- Cकिसानों और मजदूरों की प्रशंसा
- Dमेहनती और दृढ़-निश्चयी लोगों का गुणगान✓
उत्तर: (D) मेहनती और दृढ़-निश्चयी लोगों का गुणगान
कारण: कवि ने उन लोगों का गुणगान किया है जो शिलाएँ तोड़ते हैं, खदानें खोदते हैं और प्रलय को रोकते हैं, यानी मेहनती और दृढ़-निश्चयी लोगों का।
-
Q2.II (1 mark).
"मैं नए विचारों से प्रेरित इंसान हूँ। श्रम और मानवता से समाज के निर्माण में सहयोग दूँगा।" यह भाव कविता की किन पंक्तियों में व्यक्त हुआ है?
- Aख़ूबसूरत ज़िंदगी की नौजवानी भोग लूँगा
- Bमैं नया इंसान हूँ इस यज्ञ में सहयोग दूँगा✓
- Cज़िंदगी को वह गढ़ेंगे जो शिलाएँ तोड़ते हैं
- Dज़िंदगी को वे गढ़ेंगे जो प्रभंजन हाँकते हैं
उत्तर: (B) मैं नया इंसान हूँ इस यज्ञ में सहयोग दूँगा
कारण: जो भाव दिया गया है वह कविता की इसी पंक्ति से मेल खाता है।
-
Q2.III (1 mark).
कथन और कारण पर विचार करके सही विकल्प चुनिए। कथन: जो लोग कठिनाइयों और बाधाओं को तोड़कर आगे बढ़ते हैं, वे अपने जीवन और समाज को गढ़ने वाले होते हैं। कारण: इतिहास गवाह है कि हमारे महापुरुषों ने मेहनत, धैर्य और संघर्ष के आधार पर सुंदर समाज का निर्माण किया।
- Aकथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
- Bकथन और कारण दोनों ही ग़लत हैं।
- Cकथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।✓
- Dकथन और कारण दोनों सही हैं किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
उत्तर: (C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
कारण: कथन सही है। कारण भी सही है और कथन की व्याख्या करता है। उदाहरण: हमारे महापुरुषों ने कड़ी मेहनत से, बाधाओं का सामना करते हुए भारत का निर्माण किया।
-
Q2.IV (2 marks).
मानव जीवन का श्रेष्ठतम यज्ञ कवि ने किसे माना है और क्यों?
(कोई दो बिंदु अपेक्षित)
- मानव जीवन का श्रेष्ठतम यज्ञ कवि ने परिश्रम को माना है।
- परिश्रम सफलता का मूल आधार है।
- हमारे जीवन में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परिश्रम ही एकमात्र साधन है।
-
Q2.V (2 marks).
यह कविता साहस और संघर्ष का प्रतीक है, कैसे? कविता से उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
(कोई दो बिंदु अपेक्षित)
- पूरी कविता साहस, संघर्ष और श्रम शक्ति के बल पर आगे बढ़ने का संदेश देती है।
- इतिहास गवाह है कि हमारे महापुरुषों ने मेहनत के आधार पर सुखी समाज का निर्माण किया।
- जैसे "जो भगीरथ नीर की निर्भय शिराएँ मोड़ते हैं" और "जो खदानें खोदते हैं, लौह के सोए असुर को कर्म-रथ में जोतते हैं"। ये पंक्तियाँ मेहनत, शक्ति और संघर्ष को दर्शाती हैं।
Section B (खंड ख): Grammar (Q3 to Q6, 16 marks)
Four grammar questions of 4 marks each: sentence types, voice, parts of speech and figures of speech. Attempt any four of the five parts in each.
-
Q3 (4 marks).
'रचना के आधार पर वाक्य भेद' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर लिखिए। (I) चैत आया और टेसू के फूल दहकने लगे। (सरल वाक्य में बदलिए) (II) उसके पास घड़ी तो थी, किन्तु ठीक नहीं थी। (मिश्र वाक्य में बदलिए) (III) जब बाबू जी रामायण का पाठ करते तब हम उनकी बगल में बैठे रहते। (संयुक्त वाक्य में बदलिए) (IV) घर में पतोहू रो रही है, जिसे गाँव की स्त्रियाँ चुप कराने की कोशिश कर रही हैं। (रचना की दृष्टि से वाक्य का भेद लिखिए) (V) जब बाबू जी हमारी ओर देखते, तब हम कुछ लजाकर और मुस्कराकर आइना नीचे रख देते। (रेखांकित उपवाक्य का भेद लिखिए)
उत्तर (प्रत्येक 1 अंक, कोई चार):
(I) चैत आते ही टेसू के फूल दहकने लगे। (सरल वाक्य)
(II) जो घड़ी उसके पास थी, वह ठीक नहीं थी। (मिश्र वाक्य)
(III) बाबू जी रामायण का पाठ करते और हम उनकी बगल में बैठे रहते। (संयुक्त वाक्य)
(IV) मिश्र वाक्य
(V) क्रियाविशेषण उपवाक्य ("जब बाबू जी हमारी ओर देखते" में 'जब' समय बताता है)
Tip: सरल = one clause with one main verb; संयुक्त = two clauses joined by और, किंतु, या; मिश्र = a main clause plus a subordinate clause joined by जो, जब, कि, क्योंकि.
-
Q4 (4 marks).
'वाच्य' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर लिखिए। (I) लेखिका के पिताजी रसोई को भटियारखाना कहते थे। (कर्मवाच्य में) (II) बालगोबिन भगत द्वारा पतोहू को मायके भेज दिया गया। (कर्तृवाच्य में) (III) चोट लगने के कारण वह चल नहीं पाया। (भाववाच्य में) (IV) बच्चों द्वारा नेताजी को चश्मा पहनाया गया। (वाच्य पहचानकर भेद लिखिए) (V) आराम से सेकंड क्लास में जाने के लिए दाम अधिक लगते हैं। (वाच्य पहचानकर भेद लिखिए)
उत्तर (प्रत्येक 1 अंक, कोई चार):
(I) लेखिका के पिताजी द्वारा रसोई को भटियारखाना कहा जाता था। (कर्मवाच्य)
(II) बालगोबिन भगत ने पतोहू को मायके भेज दिया। (कर्तृवाच्य)
(III) चोट लगने के कारण उससे चला नहीं जा सका। (भाववाच्य)
(IV) कर्मवाच्य
(V) कर्तृवाच्य
Tip: कर्तृवाच्य: the verb follows the doer (कर्ता); कर्मवाच्य: the verb follows the object (कर्म) and the doer takes 'द्वारा'; भाववाच्य: the verb has no object and is always in the masculine singular, usually with a negative or inability.
-
Q5 (4 marks).
'पद परिचय' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार में रेखांकित पदों का पद-परिचय लिखिए। (I) आज भी भारत में अनेक अभिमन्यु हैं। (II) यह पुस्तक मेरी बड़ी बहन ने लिखी है। (III) उनके बेटे और पतोहू को तो मैंने देखा था। (IV) वर्षा के बाद धीरे-धीरे हरियाली बढ़ने लगी। (V) वाह! भारत ने महिला क्रिकेट विश्व कप जीत लिया।
पद पद-परिचय (I) अभिमन्यु संज्ञा, जातिवाचक संज्ञा, पुल्लिंग, एकवचन, कर्ता कारक (II) यह विशेषण, सार्वनामिक विशेषण, विशेष्य 'पुस्तक', एकवचन, स्त्रीलिंग (III) देखा था क्रिया, सकर्मक क्रिया, भूतकाल, एकवचन, पुल्लिंग, कर्तृवाच्य (IV) धीरे-धीरे क्रियाविशेषण, रीतिवाचक क्रियाविशेषण, 'बढ़ने लगी' क्रिया की विशेषता (V) वाह अव्यय, विस्मयादिबोधक अव्यय, प्रसन्नता सूचक उत्तर (प्रत्येक: सही व्याकरणिक कोटि के साथ कोई एक अन्य बिंदु; ½ + ½ = 1 अंक): अभिमन्यु, यह, देखा था, धीरे-धीरे, वाह।
-
Q6 (4 marks).
'अलंकार' पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर लिखिए। (I) खड़-खड़ करताल बजा, नाच रही बेसुध हवा। (रेखांकित काव्य पंक्ति में अलंकार) (II) सुख स्वर्ग-सा जहाँ है, वह देश कौन-सा है? (III) भूप सहस दस एकहिं बारा। लगे उठावन टरत न टारा॥ (IV) रूपक अलंकार का एक उदाहरण उपयुक्त काव्य पंक्ति द्वारा लिखिए। (V) उत्प्रेक्षा अलंकार का एक उदाहरण उपयुक्त काव्य पंक्ति द्वारा लिखिए।
उत्तर (प्रत्येक 1 अंक, कोई चार):
(I) मानवीकरण अलंकार (हवा को मनुष्य की तरह नाचती हुई बताया गया है)
(II) उपमा अलंकार ('स्वर्ग-सा' में वाचक शब्द 'सा')
(III) अतिशयोक्ति अलंकार (दस हज़ार राजाओं के भी धनुष न उठा पाने का बढ़ा-चढ़ा वर्णन)
(IV) रूपक अलंकार का कोई उपयुक्त उदाहरण स्वीकार्य, जैसे: "चरण-कमल बंदौं हरि राई"।
(V) उत्प्रेक्षा अलंकार का कोई उपयुक्त उदाहरण स्वीकार्य, जैसे: "सोहत ओढ़े पीत पट, स्याम सलोने गात। मनहुँ नीलमनि सैल पर, आतप परयौ प्रभात॥"
Section C (खंड ग): Prose (Q7 and Q8, 11 marks)
A prose extract with five MCQs (5 marks), and three of four short answers in 25 to 30 words (6 marks).
-
Q7.I (1 mark).
संस्कृत व्यक्ति की संतान को लेखक ने किसकी संज्ञा दी है? (गद्यांश: 'एक संस्कृत व्यक्ति किसी नयी चीज़ की खोज करता है...')
- Aसुसंस्कृत मानव
- Bसभ्य मानव✓
- Cसुयोग्य मानव
- Dसमृद्ध मानव
उत्तर: (B) सभ्य मानव
कारण: संस्कृत मानव की संतान ने किसी नयी चीज़ की खोज नहीं की, उसे वह अपने पूर्वज से अनायास प्राप्त हुई है।
-
Q7.II (1 mark).
लेखक के अनुसार प्रस्तुत गद्यांश में एक 'संस्कृत' व्यक्ति कौन है?
- Aजो संस्कृत विषय का विशेषज्ञ हो
- Bजो नयी वस्तुओं का उपयोग करता हो
- Cजो अनेक बातों का ज्ञान रखता हो
- Dजो किसी नयी चीज़ की खोज करता हो✓
उत्तर: (D) जो किसी नयी चीज़ की खोज करता हो
कारण: लेखक के अनुसार जिस व्यक्ति की बुद्धि ने अथवा उसके विवेक ने किसी भी नए तथ्य की खोज की, वह व्यक्ति ही वास्तविक संस्कृत व्यक्ति है।
-
Q7.III (1 mark).
कथन और कारण पर विचार करके सही विकल्प चुनिए। कथन: लेखक ने 'संस्कृत' व्यक्ति की संतान को 'संस्कृत' नहीं माना है। कारण: 'संस्कृत' व्यक्ति की संतान ने किसी चीज़ की खोज नहीं की, बल्कि उसे वह वस्तु अपने पूर्वजों से अनायास ही प्राप्त हो गई है।
- Aकथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
- Bकथन और कारण दोनों ही ग़लत हैं।
- Cकथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।✓
- Dकथन और कारण दोनों सही हैं किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
उत्तर: (C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
कारण: कथन सही है क्योंकि संस्कृत व्यक्ति की संतान ने किसी नई चीज़ की खोज नहीं की। कारण भी सही है और कथन की व्याख्या करता है।
-
Q7.IV (1 mark).
प्रस्तुत गद्यांश के अनुसार कौन-सा कथन / कौन-से कथन सही हैं?
(i) न्यूटन गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत का आविष्कार करने के कारण संस्कृत मानव कहलाए।
(ii) आज भौतिक विज्ञान के विद्यार्थी न्यूटन के समान संस्कृत कह सकते हैं।
(iii) आज का विद्यार्थी न्यूटन के सिद्धांत के साथ-साथ अन्य बातों का भी ज्ञान रखता है।
(iv) आज के भौतिक विज्ञान के विद्यार्थी को अधिक सभ्य नहीं माना जा सकता है।- Aकथन (i) और (ii) सही हैं
- Bकेवल कथन (iii) सही है
- Cकथन (i) और (iv) सही हैं
- Dकथन (i) और (iii) सही हैं✓
उत्तर: (D) कथन (i) और (iii) सही हैं
कारण: गद्यांश के अनुसार कथन (i) और (iii) के तथ्य गद्यांश से मेल खाते हैं। (ii) ग़लत है, क्योंकि छात्र को न्यूटन जितना संस्कृत नहीं कहा जा सकता। (iv) ग़लत है, क्योंकि छात्र को अधिक सभ्य कहा जा सकता है।
-
Q7.V (1 mark).
एक संस्कृत व्यक्ति में आम लोगों से अलग कौन-से गुण होते हैं?
(i) नई खोज करना
(ii) संस्कृति का सम्मान करना
(iii) साहसी और परिश्रमी होना
(iv) अपनी बुद्धि, विवेक के बल पर आविष्कार करना- Aविकल्प (i) और (iv) सही हैं✓
- Bकेवल विकल्प (iii) सही है
- Cविकल्प (i) और (ii) सही हैं
- Dविकल्प (i), (ii) और (iv) सही हैं
उत्तर: (A) विकल्प (i) और (iv) सही हैं
कारण: एक संस्कृत व्यक्ति में आम लोगों से अलग गुण नई खोज करना और अपनी बुद्धि, विवेक के बल पर आविष्कार करना होते हैं।
-
Q8 (6 marks).
निर्धारित गद्य पाठों के आधार पर चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए (2 अंक प्रत्येक)। (I) 'बुढ़ापा आ गया था, किंतु टेक वही जवानीवाली' - 'बालगोबिन भगत' पाठ के आधार पर इस कथन का आशय स्पष्ट कीजिए। (II) लेखिका मन्नू भंडारी को साधारण से असाधारण बनाने में 'शीला अग्रवाल' की भूमिका पर 'एक कहानी यह भी' पाठ के आधार पर प्रकाश डालिए। (III) कैसे कहा जा सकता है कि बिस्मिल्ला खाँ सच्चे अर्थों में भारत रत्न थे। 'नौबतखाने में इबादत' पाठ के आधार पर लिखिए। (IV) यदि लेखक ने खीरा खा लिया होता तो क्या नवाब साहब भी खीरा खा लेते? 'लखनवी अंदाज़' पाठ के आधार पर तर्क सहित स्पष्ट कीजिए।
(प्रत्येक उत्तर में कोई दो बिंदु अपेक्षित, 1 + 1 अंक)
(I) बालगोबिन भगत: बालगोबिन भगत वृद्ध हो गए थे, परंतु उनके नित्य-नियम में कोई परिवर्तन नहीं आया था। वे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी (जीवन के अंतिम क्षणों में) गंगा स्नान करने गए थे। रास्ते में वे उपवास रखते थे और किसी से सहायता नहीं लेते थे। वृद्धावस्था में भी उन्हें किसी का आश्रय लेना मंज़ूर नहीं था। यही आदर्श व्यक्तित्व उनका जीवन भर रहा।
(II) शीला अग्रवाल: मन्नू भंडारी को साधारण से असाधारण बनाने में उनकी हिंदी अध्यापिका शीला अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके साथ की गई लंबी बहसों ने लेखिका को साहित्य समझने की दृष्टि दी। उन्होंने मन्नू को साहसी और आत्मविश्वासी बनाया और देश के स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भागीदार बनाया। उनकी जोशीली बातों से ही लेखिका की रगों का खून लावा में बदल गया।
(III) बिस्मिल्ला खाँ: भारतीयता के जीवन-मूल्य, जैसे सांप्रदायिक सद्भावना, देशभक्ति, विनम्रता, सादगी, हुनर और साधना, उनमें कूट-कूट कर भरे थे। भारत रत्न, पद्मविभूषण, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार जैसे सम्मान पाने के बाद भी घमंड उन्हें छू तक नहीं गया था। बिना धन-लालसा के वे जीवन भर सुरों की साधना सादगी के साथ करते रहे।
(IV) लखनवी अंदाज़: यदि लेखक ने खीरा खा लिया होता तो संभव है कि नवाब साहब भी खीरा खा लेते। नवाब साहब अपनी शान और आत्म-सम्मान बनाए रखने के प्रयास में थे। लेखक की उपस्थिति और उसके द्वारा खीरा न खाने से नवाब साहब को अपने दिखावे को बनाए रखना पड़ा। वे भी खीरे का आनंद लेना चाहते थे, लेकिन समाज में नवाबी स्थिति और शिष्टता के कारण वे खीरा नहीं खा पा रहे थे।
Section C (खंड ग): Poetry and Supplementary Reader (Q9 to Q11, 19 marks)
A poetry extract with five MCQs (5), three of four short answers on poems (6) and two of three answers from the supplementary book (8).
-
Q9.I (1 mark).
'अट नहीं रही है' कविता (निराला: "अट नहीं रही है आभा फागुन की तन सट नहीं रही है...") में किस ऋतु के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन किया गया है?
- Aचैत्र माह में आने वाली ग्रीष्म ऋतु का वर्णन
- Bचैत्र माह में आने वाली वर्षा ऋतु का वर्णन
- Cफागुन माह में आने वाली वसंत ऋतु का वर्णन✓
- Dफागुन माह में आने वाली वर्षा ऋतु का वर्णन
उत्तर: (C) फागुन माह में आने वाली वसंत ऋतु का वर्णन
कारण: कविता में कवि ने फागुन माह में आने वाली वसंत ऋतु का वर्णन किया है।
-
Q9.II (1 mark).
फागुन माह में प्रकृति में क्या-क्या परिवर्तन होते हैं? सही विकल्प / विकल्पों का चयन कीजिए।
(i) नव पल्लवों से युक्त डालियाँ
(ii) अनगिनत रंग-बिरंगे सुगंधित पुष्प
(iii) प्रकृति का सौंदर्य चरम सीमा पर
(iv) आकाश में बादलों का छाना- Aकथन (i) और (ii) सही हैं
- Bकेवल कथन (iii) सही है
- Cकथन (i) और (iv) सही हैं
- Dकथन (i), (ii) और (iii) सही हैं✓
उत्तर: (D) कथन (i), (ii) और (iii) सही हैं
कारण: फागुन माह में प्रकृति में जो परिवर्तन होते हैं वे कथन (i), (ii) और (iii) में दिए गए हैं।
नोट: आधिकारिक अंक योजना में इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (D) लिखा है, पर उसके नीचे की व्याख्या में 'सही विकल्प C' छप गया है। यह छपाई की भूल है, क्योंकि कथन (i), (ii), (iii) विकल्प (D) में हैं।
-
Q9.III (1 mark).
कथन और कारण पर विचार करके सही विकल्प चुनिए। कथन: आभा फागुन की तन सट नहीं रही है। कारण: फाल्गुन की सुंदरता इतनी अधिक है कि वह धरती पर समा नहीं पा रही है और चारों ओर बिखरी हुई है।
- Aकथन ग़लत है, किंतु कारण सही है।
- Bकथन और कारण दोनों ही ग़लत हैं।
- Cकथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।✓
- Dकथन और कारण दोनों सही हैं किंतु कारण कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
उत्तर: (C) कथन और कारण दोनों सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
कारण: फाल्गुन की सुंदरता अतिशय है और कारण कथन की सही व्याख्या करता है कि प्राकृतिक सौंदर्य धरती पर समा नहीं रहा है और चारों ओर बिखरा हुआ है।
-
Q9.IV (1 mark).
यह कविता कवि के किस प्रेम को दर्शाती है?
- Aदेश प्रेम
- Bप्रकृति प्रेम✓
- Cकला प्रेम
- Dमानव प्रेम
उत्तर: (B) प्रकृति प्रेम
कारण: यह कविता कवि के प्रकृति प्रेम को दर्शाती है। कविता में वसंत ऋतु के प्राकृतिक सौंदर्य का मनोरम वर्णन है।
-
Q9.V (1 mark).
'आँख हटाता हूँ तो हट नहीं रही है' - कवि किसकी ओर से अपनी आँख हटा नहीं पा रहा है?
- Aप्राकृतिक सौंदर्य की ओर से✓
- Bकाले बादलों की ओर से
- Cऊँचे पहाड़ों की ओर से
- Dहरे-भरे पेड़ों की ओर से
उत्तर: (A) प्राकृतिक सौंदर्य की ओर से
कारण: चारों ओर बिखरे प्राकृतिक सौंदर्य से कवि अभिभूत है, इसलिए वह प्रकृति से अपनी आँख हटा नहीं पा रहा है।
-
Q10 (6 marks).
निर्धारित कविताओं के आधार पर चार प्रश्नों में से किन्हीं तीन के उत्तर लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए (2 अंक प्रत्येक)। (I) 'सूरदास अब धीर धरहिं क्यों?' - इस प्रश्न में निहित गोपियों की व्यथा का चित्रण 'सूरदास के पद' के आधार पर संक्षेप में लिखिए। (II) "क्या यह अच्छा नहीं कि औरों की सुनता मैं मौन रहूँ?" 'आत्मकथ्य' कविता के आधार पर लिखिए कि कवि 'दूसरों की सुनकर मौन रहना' क्यों श्रेयस्कर मानता है? (III) 'यह दंतुरित मुसकान' कविता में बच्चे और कवि के बीच का संबंध मुख्यतः संवादहीन है, फिर भी अत्यंत गहन और भावपूर्ण है। कविता के आधार पर तर्कपूर्ण उत्तर लिखिए। (IV) 'और यह कि फिर से गाया जा सकता है गाया जा चुका राग' - यह पंक्ति संगतकार के स्वर में किस भावना और विश्वास को व्यक्त करती है? 'संगतकार' कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
(प्रत्येक उत्तर में कोई दो बिंदु अपेक्षित, 1 + 1 अंक)
(I) सूरदास के पद: 'धीर धरहिं क्यों' (अब हम धीरज क्यों धरें, कैसे धरें) गोपियों के विरह-वेदना के चरमोत्कर्ष को दर्शाता है। 'अवधि अधार आस आवन की' से पता चलता है कि कृष्ण के आगमन की अनिश्चित प्रतीक्षा उन्हें तन-मन से 'बिथा सही' (पीड़ा सहने) को विवश करती है। उद्धव का योग-संदेश उनकी वेदना को 'बिरहिनि बिरह दही' जैसा बना देता है। 'मरजादा न लही' कहकर वे स्वीकार करती हैं कि सामाजिक मर्यादा टूट चुकी है। इस प्रकार यह पंक्ति गोपियों की निराशा, आकुलता और भावात्मक व्यथा को समेटे है।
(II) आत्मकथ्य: कवि के अनुसार इस छोटे से जीवन में उन्होंने अभी तक सुनाने लायक कोई बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं की है। कवि मानते हैं कि अपनी व्यथा को प्रकट करने के बजाय दूसरों की कहानियाँ सुनना अधिक सार्थक है। वे नहीं चाहते कि उनकी भोली व्यथा दूसरों के मनोरंजन और उपहास का विषय बने। अतः मौन ही गरिमामय विकल्प है।
(III) यह दंतुरित मुसकान: बच्चे और कवि का संबंध शब्दों से परे, हृदय से हृदय का जुड़ाव है, जो एक मासूम और स्नेहिल दृष्टि से ही पूर्ण हो जाता है। बच्चे की दंतुरित मुसकान ही मुख्य संचार का माध्यम है, जो कवि को अपार सुंदरता ('छविमान') का अनुभव कराती है। कवि 'अतिथि' और 'अन्य' (पराया) है। बच्चा उसे बिना पलक झपकाए देख रहा है, शायद उसे पहचान नहीं पाता ('तुम मुझे पाए नहीं पहचान?')।
(IV) संगतकार: यह पंक्ति संगतकार के स्वर में निहित सबसे शक्तिशाली और आशावादी संदेश को व्यक्त करती है: आशा, पुनरुत्थान और अवसर की अनंतता का विश्वास। "फिर से गाया जा सकता है" में अथाह सांत्वना और शक्ति है। वह असफलता को अंत नहीं मानता, और विश्वास दिलाता है कि क्षणिक विफलता स्थायी नहीं है। संगीत (राग) शाश्वत है, उसे दोबारा शुरू किया जा सकता है। यह हार न मानने और नए सिरे से शुरुआत करने के प्रति विश्वास जगाता है।
-
Q11 (8 marks).
पूरक पाठ्य पुस्तक के पाठों पर आधारित तीन प्रश्नों में से किन्हीं दो के उत्तर लगभग 50-60 शब्दों में लिखिए (4 अंक प्रत्येक)। (I) 'माता का अँचल' पाठ में वर्णित बच्चों के 'खेती के खेल' से ग्रामीण जीवन की किन सामाजिक-आर्थिक वास्तविकताओं का पता चलता है? (II) 'साना-साना हाथ जोड़ि' के आधार पर लिखिए कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सैनिकों के जीवन और उनके योगदान पर लेखिका की टिप्पणी क्या प्रतिबिंबित करती है? (III) 'मैं क्यों लिखता हूँ' पाठ के आधार पर बताइए कि भीतरी विवशता क्या होती है? लेखक अज्ञेय ने इसे स्पष्ट करने के लिए किसकी चर्चा की है?
(प्रत्येक उत्तर में कोई चार बिंदु अपेक्षित)
(I) माता का अँचल:
- 'माता का अँचल' पाठ में खेती का खेल ग्रामीण समाज की आर्थिक संरचना का बाल सुलभ प्रतिबिंब है।
- बच्चों ने घिरनी से कुआँ, मूँज की रस्सी से रस्सा, और कंकड़ों को बीज बनाकर खेती की पूरी प्रक्रिया नकली रूप में दोहराई। वे "ऊँच-नीच में बई कियारी जो उपजी सो भई हमारी" जैसे लोकगीत गाते हुए फसल काटते, उसे रौंदते और कसोरे से ओसाते थे।
- यह दिखाता है कि बचपन से ही गाँव के बच्चे खेती के संघर्ष, सहयोग और उत्सव से परिचित थे।
- गीतों में छिपा "ऊँच-नीच" का भाव भूमि विषमता और सामूहिक श्रम की महत्ता को भी उजागर करता है।
- इस तरह यह खेल ग्रामीण जीवन का सूक्ष्म दस्तावेज़ है।
(II) साना-साना हाथ जोड़ि:
- लेखिका ने सीमा पर तैनात सैनिकों के जीवन को 'मौत को झुठलाने' वाला संघर्ष बताया है।
- कटाओ जैसे दुर्गम इलाके में, जहाँ तापमान माइनस 15° सेल्सियस होता है, सैनिकों का निरंतर ड्यूटी पर तैनात रहना उनके अदम्य साहस को दर्शाता है।
- एक सैनिक का वाक्य, "आप चैन की नींद सो सकें, इसीलिए तो हम यहाँ पहरा दे रहे हैं", लेखिका को गहराई तक विचलित कर देता है।
- छावनी पर लिखा नारा 'वी गिव अवर टुडे फॉर योर टुमारो' उनके समर्पण का प्रतीक है।
- लेखिका नागरिक और सैन्य जीवन के बीच की खाई को रेखांकित करती हैं, जहाँ शहरी आराम सीमा के कष्टों पर टिका है। यह भाव उनकी राष्ट्रीय चेतना और सैनिकों के प्रति कृतज्ञता को उजागर करता है।
(III) मैं क्यों लिखता हूँ:
- भीतरी विवशता मन की वह प्रबल अनुभूति और बेचैनी है, जो लेखक को अपनी अनुभूति को शब्दों में व्यक्त करने के लिए विवश करती है।
- अज्ञेय जी के अनुसार लेखक के भीतर कुछ ऐसी अनुभूतियाँ होती हैं, जिन्हें वह दूसरों तक पहुँचाना चाहता है।
- जब तक वह उन्हें लिखकर व्यक्त नहीं कर देता, तब तक उसके मन को शांति नहीं मिलती। इसे ही भीतरी विवशता कहा गया है।
- अज्ञेय जी ने इस बात को स्पष्ट करने के लिए अपनी प्रसिद्ध कविता 'हिरोशिमा' की चर्चा की है।
- उन्होंने बताया कि कविता लिखना उनके लिए किसी बाहरी दबाव का परिणाम नहीं, बल्कि भीतर की अनुभूति को व्यक्त करने की आवश्यकता थी।
Section D (खंड घ): Creative Writing (Q12 to Q15, 20 marks)
A paragraph, a letter, an autobiographical sketch or e-mail, and an advertisement or message. The marks go to format, content and language. Model points and samples are given.
-
Q12 (6 marks).
तीन विषयों में से किसी एक पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 120 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए। (i) प्रगति पथ पर अग्रसर भारत (भारत की उपलब्धियाँ; अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान; देश की प्रगति के लिए हमारे कर्तव्य) (ii) भारतीय रसोई में बसता है सेहत का खजाना (भारतीय रसोईघर: एक औषधालय; संतुलित एवं संपूर्ण आहार; स्वादिष्ट और सेहतमंद आहार) (iii) पाश्चात्य सभ्यता की गिरफ्त में आती युवा पीढ़ी (पाश्चात्य संस्कृति का अर्थ; आकर्षण; मानवीय मूल्यों में बदलाव)
अंक योजना: आरंभ 1, विषयवस्तु 4, भाषा शुद्धता 1।
लिखने का तरीका: पहली पंक्ति में विषय का परिचय दें, फिर तीनों संकेत बिंदुओं पर एक-एक अनुच्छेद-भाग लिखें और अंत में एक पंक्ति का निष्कर्ष दें। शीर्षक लिखने की आवश्यकता नहीं, पर विषय पर टिके रहें।
नमूना (विषय i):
आज भारत प्रगति के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। चंद्रयान की सफलता, डिजिटल भुगतान और दुनिया की पाँच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में स्थान भारत की प्रमुख उपलब्धियाँ हैं। खेल, विज्ञान और तकनीक में हमारे युवाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है, और आज विश्व मंच पर भारत की आवाज़ गंभीरता से सुनी जाती है। परंतु देश की प्रगति केवल सरकार का काम नहीं है। हमारा कर्तव्य है कि हम ईमानदारी से अपना काम करें, कर चुकाएँ, स्वच्छता रखें, पर्यावरण की रक्षा करें और ज्ञान का सदुपयोग करें। जब हर नागरिक अपना कर्तव्य निभाएगा, तभी भारत सही अर्थों में विकसित राष्ट्र बन सकेगा।
-
Q13 (5 marks).
- Aआप रेवा / रवि हैं। दैनिक समाचार-पत्रों में विज्ञापनों की भरमार को कम करने और समसामयिक विषयों पर लेखन की आवश्यकता को दर्शाते हुए किसी दैनिक समाचार-पत्र के संपादक को लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए। अथवा
- Bआप रेवा / रवि हैं। माताजी के पत्र से पता चला कि आपके छोटे भाई का स्वभाव, बोलने का तरीका दिन-प्रतिदिन उग्र होता जा रहा है। संयमित व्यवहार और मीठी वाणी का महत्व समझाते हुए उसे लगभग 100 शब्दों में पत्र लिखिए।
अंक योजना: प्रारूप (प्रारंभ और अंत की औपचारिकताएँ) 1, विषयवस्तु 3, भाषा शुद्धता 1।
प्रारूप: ऊपर दाईं ओर पता और दिनांक; फिर प्राप्तकर्ता (संपादक महोदय / प्रिय अनुज); विषय पंक्ति (औपचारिक पत्र में); संबोधन; विषयवस्तु; अंत में 'भवदीय' (औपचारिक) या 'तुम्हारा भाई' (अनौपचारिक) और नाम।
विकल्प (A) के बिंदु: समाचार-पत्रों में आधे से अधिक पन्ने विज्ञापनों से भरे रहते हैं; पाठकों के पास पढ़ने के लिए सार्थक सामग्री कम रह जाती है; समसामयिक मुद्दों (पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान) पर गहन लेख होने चाहिए; संपादक से अनुरोध कि विज्ञापनों की सीमा तय करें।
विकल्प (B) के बिंदु: मीठी वाणी से सब अपने बन जाते हैं, कठोर वाणी से संबंध बिगड़ते हैं; क्रोध पर नियंत्रण से स्वास्थ्य और पढ़ाई दोनों ठीक रहते हैं; संयम सफल जीवन की कुंजी है; माता-पिता और बड़ों का सम्मान करने की सीख; भाई को स्नेह भरा सुझाव और भरोसा दिलाना।
-
Q14 (5 marks).
- Aआप आभा / अभय हैं। आपने हिंदी विषय में एम.ए. किया है। अ.ब.स. समाचार पत्र में सामग्री लेखक (कंटेंट राइटर) की नौकरी का विज्ञापन जारी हुआ है। आपको उस पद के लिए आवेदन करना है। इसके लिए लगभग 80 शब्दों में अपना एक स्ववृत्त लेख तैयार कीजिए। अथवा
- Bआप आभा / अभय हैं। आपकी कॉलोनी की सड़कें नगर-पालिका द्वारा नई बनवा दी गई हैं। नगर-पालिका के अध्यक्ष को नई सड़कें बनवाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए लगभग 80 शब्दों में एक ई-मेल लिखिए।
अंक योजना: प्रारूप 1, विषयवस्तु 3, भाषा शुद्धता 1 (स्ववृत्त और ई-मेल दोनों में)।
स्ववृत्त में ये शीर्षक रखें: नाम, पता, फ़ोन और ई-मेल, शैक्षिक योग्यता (एम.ए. हिंदी), कौशल (लेखन, संपादन, भाषा-शुद्धता, कंप्यूटर), अनुभव या रुचियाँ, उद्देश्य (सामग्री लेखक के पद के लिए), और अंत में घोषणा तथा हस्ताक्षर।
ई-मेल में ये चार भाग रखें: प्रति (To), विषय (Subject: नई सड़कों के निर्माण हेतु धन्यवाद), संबोधन (आदरणीय अध्यक्ष महोदय), विषयवस्तु (कॉलोनी की पुरानी सड़कों की हालत, नई सड़कों से सुविधा, निवासियों की ओर से आभार, रखरखाव का अनुरोध) और अंत में नाम।
-
Q15 (4 marks).
- Aइंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर क्राइम में भी बहुत वृद्धि हुई है। इस ओर आम नागरिक को सतर्क और जागरूक करने के लिए एक आकर्षक विज्ञापन लगभग 40 शब्दों में पुलिस विभाग की ओर से तैयार कीजिए। अथवा
- Bअपने विद्यालय के प्राचार्य / प्राचार्या की ओर से आगामी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए शुभकामना-संदेश लगभग 40 शब्दों में लिखिए।
अंक योजना: विज्ञापन: रचनात्मक प्रस्तुति 1, विषयवस्तु 2, भाषा शुद्धता 1। संदेश: प्रारूप 1, विषयवस्तु 2, भाषा शुद्धता 1।
नमूना (A) विज्ञापन:
सावधान! सतर्क रहें! ऑनलाइन ठगी से बचें
• अनजान लिंक पर क्लिक न करें
• OTP, पिन और पासवर्ड किसी को न बताएँ
• ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करें
आपकी सजगता ही आपकी सुरक्षा है।
— पुलिस विभाग (जनहित में जारी)
नमूना (B) संदेश:
प्रिय परीक्षार्थियो, बोर्ड परीक्षा आपके परिश्रम की कसौटी है। आत्मविश्वास रखें, शांत मन से प्रश्न पढ़ें और समय का सही उपयोग करें। परिणाम की चिंता छोड़कर अपना सर्वश्रेष्ठ दें। हमारी हार्दिक शुभकामनाएँ आपके साथ हैं। — प्राचार्य, (विद्यालय का नाम)
Five Answer-Writing Habits That Earn Marks In Hindi
- 1. Write exactly as many points as asked. For 'any two points' or 'any four points', clear and separate points earn the marks. Extra points do not.
- 2. Read statement-and-reason questions slowly. Decide whether the statement is true, whether the reason is true, and only then whether the reason explains the statement.
- 3. Learn the rule with one example. For each grammar topic keep a one-line rule and one example. This is enough for the four marks.
- 4. Get the format right in writing. Letters, e-mails and messages have marks for the layout. Learn each layout.
- 5. Check spelling and matras. Language accuracy is marked in every writing answer. Leave two minutes at the end to check matras and punctuation.
More On The 2026-27 Hindi Course A Paper
Where This Paper Comes From
Everything here is based on the Sample Question Paper and Marking Scheme for Class X (2026-27), Hindi Course A (002), published by the Central Board of Secondary Education on cbseacademic.nic.in. Marks and the paper design are as printed by CBSE.
The tagging of each question to a chapter or skill is our own reading as teachers. Some questions use ideas from more than one chapter, so another teacher may tag one or two questions differently.
Ready To Try A Full Paper Under Exam Conditions?
Reading a solution is not the same as writing the paper in the exam hall. Use chapter-wise tests to find your weak chapter, then full mock tests in the real board pattern.
Two Class 10 Test Series At EduFest, Bavdhan, Pune
EduFest Junior Academy runs two separate series for Board Exam 2027, both starting 1 Dec 2026, for CBSE and Maharashtra State Board (SSC) students.
The Topic-Wise Test Series gives 10 chapter-wise Mathematics tests per board (Science is coming soon), with concept clarity first, real board-pattern papers, a separate answer key and chapter-wise weak-area diagnosis. Price is available on WhatsApp.
The Full Mock Test Series gives 3 full mock tests per board in real board paper pattern with an answer key, for Rs 4,000 per board. Take them at D-402 Dnyan Manjula, Bavdhan, or by postal delivery across India. WhatsApp 7709585248 or write to support@edufestacademy.in to enquire.
Frequently Asked Questions
Feel The Real Exam Before The Real Exam
Want to practise full papers like this under exam conditions? Share your name and number and we will WhatsApp you the Class 10 Test Series details.